लखनऊ| हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई. दो जजों की बेंच के सामने पीड़िता के परिवार ने अपना पक्ष रखा. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी कई अधिकारी अदालत में मौजूद रहे. हाईकोर्ट में आज की सुनवाई खत्म हो गई है. हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. इस मामले की सुनवाई 2 नवंबर को होगी. पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट में भी कहा कि अंतिम संस्कार उनकी सहमति के बिना रात के समय कर दिया गया. परिजनों ने यह भी कहा कि अंतिम संस्कार में हमें शामिल तक 