धमतरी | क्वार नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का विरोध करते हुए श्री राम हिंदू संगठन ने सोमवार को घड़ी चौक से आस्था रैली निकाली | हिंदू संगठन के सदस्य रैली में मां दुर्गा की प्रतिमा और डीजे साथ लेकर चल रहे थे| रैली को पुलिस ने एकलव्य खेल मैदान के पास रोक लिया और आंदोलन कर रहे कुछ युवाओं को हिरासत में ले लिया है| उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर से क्वार नवरात्र पर्व की शुरुआत हो रही है | कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है जिसके मुताबिक मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 5 बाई 6 फीट से अधिक न हो |पंडाल की ऊंचाई 15 बाई 15 से अधिक न हो | पंडाल के आसपास दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने के लिए कुर्सी नहीं लगाई जाएगी | 