Home Latest हाईवा में चोरी की गई रेती ओवरलोड गाड़ी से मिले राजस्व से...

हाईवा में चोरी की गई रेती ओवरलोड गाड़ी से मिले राजस्व से हो सड़क सुधार कार्य – गौतम वाधवानी

बिना पिटपास के भारी लोड हाईवा का धमतरी से गुजरना खनिज विभाग की जवाबदारी पर हो रहा संदेह – दीपक सोनकर

धमतरी | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम वाधवानी नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया की बहुत दिन से मिल रही शिकायतों को लेकर कल हमने कल रात दस बजे नहरनाका के पास हाईवा को रोक पिट पास हे या नहीं जानकारी ली तब हाइवा वालो ने पिट पास न होना बताया इसके लेकर सात गाड़ियो को सड़क किनारे खड़े कर हमने खनिज अधिकारी को सूचना फ़ोन के माध्यम से दे रहे थे पर फ़ोन नही उठाया गया उसके बाद पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए नायब तहसीलदार को जानकारी दी गई जिससे उन सभी हाइवा को जब्त कर कार्यवाही के लिए कलेक्ट्रेट ले गए मीडिया के माध्यम से हम शासन प्रशासन को अवगत कराना चाहतें हे जिस तरह से अवैध रेत खनन या डंपिंग का परिवहन किया जा रहा है जिसके कारण धमतरी की सड़को की दुर्दशा बहुत ख़राब है हम चाहते हे की इन खदानों और गाड़ियो के ऊपर कार्यवाही हो जिससे प्राप्त राजस्व से खनिज विभाग सड़को के मरम्मत करवाए और जो लोग शासन को बट्टा लगा कर अपने जेब भरने में लगे है उनके उपर सक्त कार्यवाही की जाए अन्यथा हमारा भविष्य में भी इस तरह का आंदोलन किया जाएगा साथ ही खनिज विभाग के आला अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए ताकि भविष्य बिना पिटपास के गाड़िया धमतरी की सड़को पर यमदूत की तरह न दौड़े हाईवा जब्ती करवाने में मुख्य रूप से गौतम वाधवानी दीपक सोनकर वीरु महाजन अविनाश मरोठे देवेंद्र देवांगन जय गिदवानी आशुतोष खरे अविनाश रंगारी सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे ।।

Exit mobile version