Home Latest हटकेशर एवं शीतला पारा वार्ड में धूमधाम से मनाया गुरु घासीदास जयंती

हटकेशर एवं शीतला पारा वार्ड में धूमधाम से मनाया गुरु घासीदास जयंती

बाबा गुरू घासीदास जी समानता,एकता और भाईचारे का संदेश देने वाले,सतनाम पंथ के संस्थापक थे – महापौर विजय देवांगन

धमतरी | हटकेशर एवं शीतला पारा वार्ड मे बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन,पार्षद गीतांजलि प्रीतम महिलांगे,सूरज गहेरवाल,एल्डरमेन लखन पटेल सहित समाज जनों कि उपस्थित मे संपन हुआ  | सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना कर पंथी नृत्य के साथ हुए विविध कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन ने कहा बाबा गुरु घासीदास जी सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश दिया. यानि सभी मनुष्य एक समान हैं. बाबा जी ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की. गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया. उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय है. मनखे मनखे एक समान का संदेश:18 दिसंबर 1756 को कसडोल ब्लॉक के छोटे से गांव गिरौदपुरी में एक अनुसूचित जाति परिवार में पिता महंगूदास और माता अमरौतिन बाई के यहां बाबा गुरु घासीदास का जन्म हुआ था. घासीदास के जन्म के समय समाज में छुआछूत और भेदभाव चरम पर था. कहा जाता है कि बाबा का जन्म अलौकिक शक्तियों के साथ हुआ था. घासीदास ने समाज में व्याप्त बुराइयों को जब देखा तब उनके मन में बहुत पीड़ा हुई तब उन्होंने समाज से छुआछूत मिटाने के लिए ‘मनखे मनखे एक समान’ का संदेश दिया |

सतनामी समाज के जनकः बाबा को सतनामी समाज का जनक कहा जाता है. उन्होंने समाज को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का उपदेश दिया. उन्होंने मांस और मदिरा सेवन को समाज में पूरी तरह से बंद करवा दिया था. उनके द्वारा दिये गए उपदेश को जिसने आत्मसात कर जीवन में उतारा उसी समाज को आगे चलकर सतनामी समाज के रूप में जाना जाने लगा|हटकेशर वार्ड मे सतनामी समाज भवन का किया लोकार्पण तत्पश्चात हटकेशर वार्ड में सतनामी समाज भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन,पार्षद जन सहित समाज जनों के द्वारा किया गया। एवं भवन में किचन शेड निर्माण के लिए 2 लाख की घोषणा महापौर द्वारा किया गया। इस दौरान गोवर्धन देवांगन,बसंत मारकंडे, टेमन जोशी,बसंत पाटिल,अशोक कुर्रे,तुलसी सतनामी,मीना,सतनामी,ईश्वर महिलांगे,बऊ्आ सतनामी सहित समाज जन सहित वार्ड वासी अधिक संख्या में उपस्थित हुये।

Exit mobile version