Home Latest घड़ी चौक की समस्याओं के समाधान की पहल, व्यापारियों से प्रशासन ने...

घड़ी चौक की समस्याओं के समाधान की पहल, व्यापारियों से प्रशासन ने की चर्चा

मतरी में घड़ी चौक की समस्याओं को लेकर व्यापारियों और प्रशासन की बैठक
मतरी में घड़ी चौक की समस्याओं को लेकर व्यापारियों और प्रशासन की बैठक

घड़ी चौक की समस्याओं पर व्यापारी-प्रशासन आमने-सामने, बैठक में समाधान का मिला आश्वासन

धमतरी। घड़ी चौक में व्यापारियों को लंबे समय से आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कैट एवं घड़ी चौक व्यापारी संघ की पहल पर व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौक की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।

घड़ी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत ने कैट के जिलाध्यक्ष महेश जसूजा को समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद महेश जसूजा ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी भावना पाण्डेय और एसडीएम पीयूष तिवारी से इस संबंध में चर्चा की।

इस पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और एसपी भावना पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों को महेश जसूजा के साथ बैठक कर घड़ी चौक व्यापारी संघ की समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में  हिंदुजा मिष्ठान भंडार में व्यापारियों के साथ बैठक रखी गई। बैठक में कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सचिव राजू पंजवानी, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया,  चेतन हिंदुजा, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ और कल्याण मुलवानी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल, साइबर डीएसपी भानुचंद्राकर, यातायात प्रभारी केआर साहू, थाना प्रभारी राजेश जगत और एसपी कार्यालय के दिगेश शर्मा बैठक में शामिल हुए। व्यापारियों ने घड़ी चौक से जुड़ी समस्याओं और उनके कारण होने वाली परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया।

बैठक के दौरान व्यापारियों और प्रशासन के बीच समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग रखी, जिस पर प्रशासन की ओर से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा ने कहा कि कैट, घड़ी चौक व्यापारी संघ और व्यापारियों के सहयोग से समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने की पहल की गई, जिसका उद्देश्य घड़ी चौक की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालना है। बैठक में हुई चर्चा को व्यापारियों और प्रशासन के बीच समन्वय की दिशा में सार्थक पहल माना गया।

भोथली में नशे के खिलाफ गूंजी आवाज, बाल विवाह रोकने विद्यार्थियों ने ली शपथ

Exit mobile version