Home Health स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन क्षेत्र नवागांव में सर्वे कार्य किया

स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन क्षेत्र नवागांव में सर्वे कार्य किया

राजेंद्र साहू

मगरलोड| ग्राम नवागांव में वार्ड क्रमांक 7 में एक व्यक्ति में  कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके घर के आस-पास घरों में खंड चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार सर्वे कार्य किया गया  |

साथ ही दवाई वितरण कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह  दी गई | लोगो को कॉविड 19 के लक्षण एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी भी  दी गई |  मौके पर  स्वास्थ्य विभाग सेक्टर हसदा की टीम श्रीमती आर शेन्डे सेक्टर सुपरवाइजर, लेखराम साहू, प्रेमलता साहू,चन्द्रहास ,हरिशंकर साहू आरएचओ ,मितानिन गीता साहू, सरपंच प्रतिनिधि देवशरण तेलाषी,कोटवार कामेस टांडिया उपस्थित थे।

Exit mobile version