Home Latest स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को

स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को

धमतरी | हर साल की तरह इस साल भी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7.30 बजे स्थानीय गांधी चौक से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकिज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन होते हुए गांधी चौक में समाप्त होगी। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने दौड़ में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी और प्रेस प्रतिनिधियों इत्यादि को शामिल होने की अपील की है।

Exit mobile version