Home Latest स्वच्छ पर्यावरण के बिना मानव जीवन असंभव – विजय मोटवानी

स्वच्छ पर्यावरण के बिना मानव जीवन असंभव – विजय मोटवानी

धमतरी । विश्व पर्यावरण दिवस पर लायनेस क्लब धमतरी द्वारा वृक्षारोपण किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा पार्षद विजय मोटवानी ने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा की हम सब को मिलकर पर्यावरण के संतुलन के लिए एक मजबूत संकल्प के साथ इस दिशा में अपना योगदान देना होगा,स्वच्छ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं कि जा सकती,स्वच्छ

पर्यावरण हमारे लिए स्वस्थ जीवन,निर्मल छाया और निरोगी काया सुनिश्चित करता है,आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हम संकल्प लें की पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति का श्रृंगार करें,उक्त कार्यक्रम में लायनेस अध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल,ज्योति गुप्ता,उषा गुप्ता,कामिनी कौशिक, जानकी गुप्ता,सरिता अग्रवाल,प्रतिभा गुप्ता,ज्योति शांडिल्य,पूजा साहू,रश्मि अग्रवाल,अनीता खरिया,संध्या खरिया उपस्थित थी।

Exit mobile version