Home Latest स्वच्छता ही हमे दीर्घायु स्वस्थ जीवन देता है – शिवदत्त उपाध्याय

स्वच्छता ही हमे दीर्घायु स्वस्थ जीवन देता है – शिवदत्त उपाध्याय

धमतरी | भाजपा के स्वच्छता अभियान में महंतघासीदास वार्ड में स्थित बनिया तालाब में स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक शिवदत्त उपाध्याय के निर्देशन में बनिया तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया उपाध्याय जी ने कहा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सपने जो नल कुंआ बावली तालाब नदी को संरक्षित सुरक्षित रखना चाहिए निश्चित ही हमारे बुजुर्गों का स्वस्थ व दीर्घायु जीवन का मूल मंत्रो के साथ दैनिक जीवन व्यवहार हुआ करते थे उस समय यही तो संसाधन रहे है लेकिन उस समय हर व्यक्ति अपना कर्तव्य समझ स्वयं होकर स्वच्छता में दायित्व निभाते थे जबकि स्वच्छता का महत्व ऐसे विशाल न था, मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा हम संसाधन युक्त, बुद्धिजीवी, 21 वी सदी का मानव बनने के चक्कर मे कई वर्षों पूर्व के ज्ञान संस्कार दायित्वों को भुला दिया है आज शहरी क्षेत्रों में कुंआ बावली तालाब लुप्त होने के कगार पर है |

इनका सरंक्षण देख रेख की आवश्यकता है आइये हम सब मिलकर छोटे छोटे दायित्वों को समझे और निभाने की कोशिश करें , कालिका शक्ति केंद्र के संयोजक दिलीप पटेल व मंडल उपाध्यक्ष केवल साहू ने कहा कि आज हम सब को अपना कर्तव्य समझना होगा और हर एक व्यक्ति को अपने आस पास स्वच्छता का ध्यान रखना होगा |
इस अभियान में बिष्णु सिन्हा, रमन सेन अर्जुन नाग, उमेश नाग, प्रहलाद पटेल, ज्ञानेश्वर ध्रुव, टिकेश्वर सोना, कृष्णा, परमेश्वर, हीरेन्द्र सिन्हा एवम वार्ड वासी उपस्थित रहे |

Exit mobile version