धमतरी| नगर निगम के पूर्व सभापति एवं पार्षद राजेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर के पूरे 40 वार्ड तथा समूचे निगम सीमा क्षेत्रो मे जनसुविधाओं के लिए नगरनिगम द्वारा लाइटे जलती है, उसके जलने का समय शाम 7 बजे तथा बंद करने का अलसुबह 5 बजे होने से आमजनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | उन्होंने इसकी समयावधि बढाने की मांग महापौर ,कलेक्टर, सभापति , निगम आयुक्त से की है | उन्होंने कहा है कि वर्तमान में दिन छोटा तथा रात बडी होने के कारण शाम 7 बजे अन्धेरा हो जाता हैं वही सुबह 5 बजे अंधेरा छाया रहता है, जिसे क्रमशः 6 : 30 बजे चालू व बंद करने का समय निर्धारित किया जाए | प्रकाश के भाव में आये दिन सडकों पर दुर्घटना घटित हो रही है |उस पर भी नियंत्रण करने में सफलता मिलेगी| अंधेरे में सडको पर विचरण करने वाले मवेशी दिखाई नहीं देते ,जिससे लोगो मे दुर्घटना का भय बना रहता है |
