Home Uncategorized सेजेस गोकुलपुर में प्रवेश के लिए लॉटरी 15 मई को

सेजेस गोकुलपुर में प्रवेश के लिए लॉटरी 15 मई को

धमतरी | स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोकुलपुर में शिक्षा सत्र 2024-25 की अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं में रिक्त सीट के विरूद्ध प्रवेश हेतु लॉटरी दिनांक 15 मई को दोपहर 12 बजे चयन समिति एवं पालकों की उपस्थिति में निकाली जाएगी।  संस्था के प्राचार्य ने बताया कि लॉटरी में चयनित सूची के विद्यार्थियों के सभी दस्तावेजों की जांच के बाद 15 से 20 मई के बीच प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो कोविड-19 में अपने माता-पिता को खो चुके है, वे बच्चे या पालक कोविड से मृत्यु का प्रमाण- पत्र एवं अन्य दस्तावेज लॉटरी तिथि से पहले स्कूल में जमा कर दें, ताकि ऐसे बच्चों को महतारी दुलार योजना के तहत प्राथमिकता से प्रवेश दिया जा सके।

Exit mobile version