Home Latest सिहावा विधानसभा स्तर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025 विषय पर सम्मेलन

सिहावा विधानसभा स्तर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025 विषय पर सम्मेलन

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के तत्वावधान में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025” विषय पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा गया। यह सम्मेलन आज मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से कर्पेश्वर मंदिर परिसर, देऊरपारा सिहावा, नगरी जिला धमतरी में आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में धमतरी नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा आत्मनिर्भर भारत संकल्प पर सशक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कार्यक्रम के दूसरे मुख्य वक्ता श्री केदार गुप्ता, अध्यक्ष छ.ग. राज्य सहकारी बैंक द्वारा की गयी उन्होंने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन के विषय पर विस्तार से जानकारी दी जिसमें कुटुंब प्रबोध,सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,स्वबोध,नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। इस सम्मेलन में जिले के जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी वर्ग सहित बड़ी संख्या में पार्टी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों की उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग जी ने स्वदेशी अपनाने के विषय पर जोर दिया जिससे सभी वर्ग मजबूत और सशक्त बने। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस जिला महामंत्री श्री महेंद्र पांडे एवं जिला मंत्री श्रीमती चंद्रकला साहू ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों, कौशल विकास और स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से राष्ट्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सम्मेलन प्रभारी अकबर कश्यप, विजय यदु, मोहन नाहटा एवं विकल गुप्ता,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,अरुण सार्वा,टिका राम कंवर,अजय ध्रुव,गरिमा नेताम,महेश गोटा,हृदय साहू,दिनेश्वरी नेताम,कमल डागा,रवि दुबे,मोहन पुजारी,दिव्येंद्र परिहार,मोनू साहू,दीपक साहू, नरसिंह मरकाम,विनय देवांगन,चेलेश्वरी साहू,प्रतिमा देवगन,रामेश्वरी साहू,ऋतु साहू,ईश्वरी नेताम सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री तथा जिला पदाधिकारी सक्रिय भूमिका रही। भाजपा जिला धमतरी ने सभी कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में शामिल होकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की अपील की है।

Exit mobile version