Home Latest सिहावा चौक से लेकर जालमपुर चौक तक सभी दुकाने आगामी आदेश तक...

सिहावा चौक से लेकर जालमपुर चौक तक सभी दुकाने आगामी आदेश तक बंद

धमतरी | धमतरी में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पांच वार्डो को कंटेनमेंट ज़ोन में रखा गया था कलेक्टर ने 25 मई के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सिहावा चौक से लेकर जालमपुर चौक तक के सड़क के दोनों तरफ की सभी दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आगामी आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए है|
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने बताया कि नवागांव वार्ड कंटेनमेंट जोन है नवागांव के पिछले हिस्से से जो कि शांति कॉलोनी से लगा है उस मार्ग पर आवागमन बढ़ रहा था इस लिहाज से चौक के आसपास के दुकानो को बंद कराया गया है और अनावश्यक रूप से घूमने फिरने वालो को मना किया जा रहा है और घर पर रहने की अपील की जा रही है|

Exit mobile version