धमतरी | रविवार को स्थान सिंगपुर बाजार चौक के सामने भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड के द्वारा किसान भाइयों के विभिन्न समस्याओं जिसमें धान 2500 रुपया एकमुश्त भुगतान, धान खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ हो, धान की प्रति एकड़ 20 क़ुविंटल खरीदी हो,टोकन कटवाने का समय निर्धारित करें, दो साल का बोनस राशि,किसानों का पूर्ण कर्जा माफ,किसानों के धान के अंतर राशि अतिशीघ्र प्रदाय हो इस प्रकार से किसानों के लिए बहुत सारे लोक लुभावन वादा करके सत्ता में आये कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । जिसमें मंडल व जिला के पदाधिकारी गण सदस्यगण व किसान उपस्थित थे- भाजपा के जिलाध्यक्ष शशि पवार ठाकुर जी, पूर्व विधायक श्रीमति पिंकी शिवराज शाह, विजय यदु अध्यक्ष भाजपा मंडल मगरलोड, श्री नरेश सिन्हा जिला उपाध्यक्ष ,पूर्व विधायक माननीय श्रवण मरकाम , पूर्व विधायक मा वीरेंद्र साहू जी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, श्री अरविंद सिंह जी जिलाउपाध्यक्ष , भीखम सेन पूर्व जिला उपाध्यक्ष ,ऋषभ देवांगन , चित्रसेन प्रजापति उपाध्यक्ष ,खिलेश साहू उपाध्यक्ष, येवन लाल साहू रामायण सिन्हा
