Home Latest सार्थक के विशेष बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस अपने-अपने घरों में योगा...

सार्थक के विशेष बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस अपने-अपने घरों में योगा कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

सर गौरी शंकर श्रीवास्तव सेवा समिति द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक के विशेष बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस अपने-अपने घरों में योगा कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

धमतरी | सार्थक के विशेष बच्चे पोषण, मोनिका, सरिता, सीमा, ने प्राणायाम एवं पद्मासन से शरीर को फिट रखने एवं मन को खुश रखने का तरीका बताया। लिकेश, रोशन, कुलदीप , ने ताड़ासन कर हाइट बढ़ाने व शरीर की कोशिकाओं तंत्रिकाओं को फैलाने का आसन बताया। इस तरह एकलव्य, देवश्री, वत्सला, श्वेता,दीपाली ने योगा एवं तख्ती पर लिखित संदेश द्वारा योगा का महत्व बताया।


ज्ञात हो कि कोरोनावायरस चलते स्कूल साल भर से बंद है ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों ने योग दिवस पर स्कूलों में आयोजित होने वाले योगाभ्यास की परंपरा को जारी रखते हुए अपने घरों में प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में भ्रामरी, वृक्षासन, पद्मासन के वीडियोज और फोटोज उनके पालकों ने शेयर कीए। साथ ही सार्थक प्रशिक्षक एवं सदस्यों ने भी वर्चुअल माध्यम से योग किया। सार्थक अध्यक्ष सरिता दोशी एवं सचिव स्नेहा राठौर ने बताया की गत वर्ष स्कूल जब शुरू थी तब सभी बच्चों को नियमित योगा कराया जाता था। हमारे बच्चे विशेष है और उनका स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक होता है इसीलिए योगा और एक्सरसाइज से हम हमेशा बच्चों को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं। और अभी ऑनलाइन तरीके से बच्चों को नियमित योगाभ्यास कराया जाता है। योग दिवस पर प्रशिक्षक गण सुधा पुरी गोस्वामी, मैथिली गोड़े ,मुकेश चौधरी, स्वीटी सोनी ,देविका दीवान ,सुनैना घोड़े ऑनलाइन शामिल हुए ।

Exit mobile version