Home Latest  सांस्कृतिक भवन के सामने खेल रहे तीन आरोपियों को किया गया सायबर...

 सांस्कृतिक भवन के सामने खेल रहे तीन आरोपियों को किया गया सायबर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

आरोपियों से नगद 8350/- रू० एवं 52 पत्ती ताश,दो मोटर सायकल,दो मोबाईल एवं एक प्लास्टिक चटाई जुमला रकम 59350/-रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर सायबर टीम एवं भखारा पुलिस द्वारा कि गई जुआ पर वैधानिक कार्यवाही

धमतरी | पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले में जुआ,सट्टा,अवैध शराब पर कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।  जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी०कुरूद  कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में सायबर टीम एवं भखारा पुलिस द्वारा 52 पत्ती जुआ ताश खेलने वाले आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

दिनांक 27.06.2023 को सायबर एवं थाना भखारा द्वारा मुखबिर कि सूचना पर ग्राम कुर्रा के सामुदायिक भवन के सामने कुछ व्यक्तियों के द्वारा 52 पत्ते ताश जुआ खेलने की सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये तो कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भागे और तीन आरोपियों को मौके पर पकडे गये।
पकडे गये आरोपियों में-:03 आरोपी
(1)-दिलीप कुमार साहू पिता शिव राम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन गोकुलपुर धमतरी थाना कोतवाली *(2)*- कामता साहू पिता छविलाल साहू उम्र 39 वर्ष साकिन कुर्रा थाना भखारा जिला धमतरी (3)-राजू उर्फ राजकुमार देवांगन पिता गौर सिंह देवांगन उम्र 38 वर्ष साकिन मोखा थाना भखारा जिला धमतरी,को ग्राम कुर्रा के सामुदायिक भवन के सामने आम जगह पर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़े गए, आरोपी के कब्जे से 52 पत्ती तास, 8350/- रूपये नगदी, दो नग मोटर सायकल, दो नग मोबाइल, एक प्लास्टिक की चटाई जुमला रकम 59350/- रूपये को जप्त कर थाना भखारा के अपराध क्रमांक 110 /23 धारा 3(2) जुआ एक्ट छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सायबर टीम प्रभारी उनि०नरेश बंजारे, थाना भखारा से एएसआई० तुलसीराम मिथलेश,हेमंत ध्रुव,प्रआर०दारा सिंह चंद्राकर,सीताराम नारग,आर० युवराज ध्रुव,
सायबर से प्रआर० देवेंद्र राजपूत,आर० युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, कृष्ण पाटिल,बिरेन्द्र सोनकर की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version