Home Latest सर्वकालिक सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य रूपी जीवन...

सर्वकालिक सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य रूपी जीवन भारतीय इतिहास में सर्वदा स्मरणीय रहेगा – रंजना साहू

राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण देने वाले न्याय के पर्याय हैं छत्रपति शिवाजी महाराज – शशि पवार

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा का विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत

धमतरी l छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर हर साल की तरह इस साल भी मराठा समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मराठा मंगलभवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा का विधायक रंजना डिपेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक में स्वागत कर समाजजन का अभिनंदन किया,विधायक ने सनातन धर्म की रक्षा में मराठा समाज के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्पूर्ण जीवन देश को समर्पित रहा हिंदवी समाज की स्थापना के लिए और राष्ट्र की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी,छत्रपति शिवाजी महाराज सर्वकालिक सनातन संस्कृति के ऐसे ध्वजवाहक रहे जिनका शौर्य रूपी जीवन भारतीय इतिहास में सर्वदा स्मरणीय रहेगा।

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज न्याय के पर्याय हैं देश की रक्षा के लिए उन्होंने मुग़लों से जो लोहा लिया और समाज को मुग़लों के अत्याचार के खिलाफ एकता के साथ खड़ा कर उनकी रक्षा की वह शौर्यगाथा अपने आप में प्रेरणादायी है देश उनके योगदानों को कभी नहीं भूलेगा। उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, मंडल अध्यक्ष विजय साहू, गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, रोहिताश मिश्रा, हेमराज सोनी, अखिलेश सोनकर, दिलीप पटेल, अमन राव, विनय जैन, नील पटेल, अभिषेक शर्मा, जय हिंदूजा, रिक्की गनवानी, आशीष शर्मा, ममता सिन्हा, नीलू रजक, उषा निर्मलकर, रुकमणी सोनकर,दौलत वाधवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version