Home Latest सरकारी भूमि संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर तहसीलदार भूपेश चंद्राकर सम्मानित

सरकारी भूमि संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर तहसीलदार भूपेश चंद्राकर सम्मानित

धमतरी | शासकीय भूमि के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भखारा तहसील में पदस्थ तहसीलदार भूपेश चंद्राकर को शॉल,श्रीफल प्रशस्ति पत्र सौपकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि तहसील भखारा में शासकीय भूमि के संरक्षण, अतिक्रमण रोकने तथा भूमि संवर्धन के क्षेत्र में तहसीलदार चंद्राकर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इस दिशा में किए गए प्रयास अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक हैं। कलेक्टर ने चंद्राकर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके दायित्व निर्वहन, कार्य के प्रति समर्पण और सक्रियता से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली है। उन्होंने अधिकारियों से भी शासकीय संपत्तियों के संरक्षण के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र ठाकुर , अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी , एसडीएम धमतरी, कुरूद सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे ।।

Exit mobile version