Home कार्यक्रम सत्ता हमारे लिये सेवा का माध्यम है: रामप्रताप सिंह, भाजपा धमतरी शहर...

सत्ता हमारे लिये सेवा का माध्यम है: रामप्रताप सिंह, भाजपा धमतरी शहर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन

धमतरी |भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल धमतरी का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ  हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय रामप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जीवन भर सीखता है। भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है जो कि पूर्णतः अनुशासन से चलती है तथा पार्टी में संगठन की विशिष्ट कार्यपद्धति है जिसके माध्यम से संगठन कार्य करता है तथा चुनावों में सफलता प्राप्त करता है। सत्ता हमारे लिये सेवा का माध्यम है।

प्रशिक्षण की उपादेयता पर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया। प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक कविन्द्र जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, विधायक श्रीमती रंजना साहू एवं मंडल संयोजिका श्रीमती श्यामा नरेश साहू ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उद्घाटन सत्र में विशेष रूप से जनसंघ के वरिष्ठ भंवरलाल छाजेड़ उपस्थित थे। मंच पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे, श्रीमती सरला जैन, डॉ एन पी गुप्ता, श्रीमती हेमलता शर्मा, राजीव सिन्हा, प्रीतेश गांधी, ऋषभ देवांगन, मुरारी यदु, हेमंत चंद्राकर, प्रियंका सिन्हा, नरेन्द्र रोहरा ,अखिलेश सोनकर नीलेश लुनिया, बीथिका विश्वास, मोनिका देवांगन, कल्पना रणसिंह, कीर्तन मीनपाल, अमन राव उपस्थित थे। मंच का संचालन दिलीप पटेल ने किया।

उद्घाटन पश्चात प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने हमारी कार्यपध्दति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया। प्रथम सत्र के सत्र अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़  रहे। द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय का प्रतिपादन किया। इस सत्र की सत्र अध्यक्ष पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे रही। इसी प्रकार 10 अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग वक्ताओं का व्याख्यान इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में रखा गया है जिसमें पार्टी की विचारधारा रीति नीति सिद्धांतों एवं सरकार की उपलब्धियों इत्यादि पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version