धमतरी| इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी राज्य शाखा रायपुर राज्यपाल एवं रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके एवं रेडक्रास के चेयरमैन सोनमणि बोरा द्वारा जुलाई 2019 से जुलाई 2020 तक सत्रभर की जाने वाली संपूर्ण गतिविधियों के लिए एवं विश्वव्यापी आपदा नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किये गये प्रयासों एव लाॅकडाउन के दौरान प्रभावित लोगों के लिए किये गये मानवता एवं निःस्वार्थ सहायता के लिए किये गये कार्यों का मूल्यांकन राजभवन रायपुर द्वारा किया गया एवं विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ जिला, श्रेष्ठ अधिकारी, श्रेष्ठ वोलेंटियर्स को राज्यपाल पुरस्कार देने की घोषणा के फलस्वरूप 17 दिसम्बर को राजभवन में राज्यपाल पुरस्कार श्रेष्ठ राज्य स्तर अधिकारी श्रेणी में इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी जिला धमतरी के तत्कालीन जिला सँगठक एवं वर्तमान राज्य सचिव प्रदीप कुमार साहू को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके द्वारा नगद राशि स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया गया|
