Home Uncategorized शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मगरलोड। थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |टीआई विनोद कतलम ने बताया कि एक नाबालिग लड़की को शादी की झांसा देकर बहला फुसला भगाकर दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट मगरलोड थाना में पीड़िता के परिवार वालों ने लिखाई थी | बताया जा रहा है कि आरोपी रमेश विश्वकर्मा पिता सुकचंद विश्वकर्मा 23वर्ष ग्राम भसेरा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद और पीड़िता नाबालिग की मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी| पीड़िता कक्षा 10कीं छात्रा थी। पुलिस ने धारा 376, 366 ,363, 4(6)पॉस्को एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया है। कार्यवाही में आरक्षक वीरेन्द्र सोनकर, परमानंद साहू, बाबूलाल मरकाम, किशोर देशमुख का योगदान रहा।

Exit mobile version