Home Latest शहर कांग्रेस ने झीरम घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहर कांग्रेस ने झीरम घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

धमतरी | नक्सली हमले में शहीद नेता नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार एवं शहीद हुए अन्य नेताओं के पुण्यतिथि को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा राजीव भवन धमतरी में शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए शहीदों के व्यक्तित्व-कृतित्व एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु दिए गए योगदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रख सम्मान पूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शपथ लिया गया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा की हमारे शीर्ष नेतृत्व की षड़यंत्रकारी तरीके से 2013 में नक्सली हमले में हत्या कर दी गई थी. परिवर्तन यात्रा के दौरान अपने प्रदेश की जनता से सीधे संपर्क करने निकले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नन्दकुमार पटेल, नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, दिनेश पटेल, उदय मुदलियार समेत वरिष्ठ कांग्रेसी और जवानों ने नक्सली हमले में अपने प्राण न्यौछावर किये थे. जिन सपनों को लेकर हमारे नेता जनता के बीच जाकर काम करते हुए अपने अपने प्राणों की बलि दी थी उन सपनों को पूरा करने का एक प्रयास भूपेश बघेल सरकार के द्वारा किया गया. हमारे दिवंगत नेताओं के समृद्ध छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को हमारे कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध है। विपिन साहू ने कहा की शहीदों के पद चिन्हों में चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अरविन्द दोषी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इस प्रथम पंक्ति के नेताओं की जघन्य हत्याकांड पूरे देश के कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है और इस क्षति की भरपाई कांग्रेस पार्टी कभी नहीं कर पाएगी। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व अध्यक्ष दुग्ध महासंघ विपिन साहू, प्रभारी महामंत्री अरविन्द दोषी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमिंन्दर छाबड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोहद्रा साहू, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, जिला महामंत्री आलोक जाधव, विक्रांत पवार, योगेश लाल, विक्रांत शर्मा, नेताप्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सोनी, पूर्व पार्षद अजय वर्मा, तिलक सोनकर, एमन साहू, अम्बर चंद्राकर, आशुतोष खरे, चंदन रजक, रजत सोनकर, सूरज पासवान, नवीन गजेंद्र, मोहन ध्रुव, अजय सिन्हा, अमित श्रीवास्तव शाहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version