Home Latest महापौर रामू रोहरा ने हितग्राही को सौंपा प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुज्ञा...

महापौर रामू रोहरा ने हितग्राही को सौंपा प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुज्ञा पत्र

धमतरी | नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत साल्हेवारपारा निवासी श्रीमती कांतु बाई पति श्री रामदास को भवन निर्माण हेतु आवास योजना का अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर महापौर श्री जगदीश “रामू” रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से लोगों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने हितग्राही को शुभकामनाएं देते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने की बात कही। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र रोहरा भी उपस्थित रहे। उन्होंने हितग्राही को बधाई देते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही। नगर निगम द्वारा लगातार पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवास उपलब्ध हो सके।

Exit mobile version