Home Latest शहरी गौठान के संचालन हेतु बनाई गई समिति

शहरी गौठान के संचालन हेतु बनाई गई समिति

सोमेश मेश्राम बनाए गए गौठान समिति के अध्यक्ष

समिति के सदस्यों ने महापौर विजय देवांगन से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित कर गौठान संचालन के संबंध में सार्थक चर्चा की

धमतरी | शहरीया गौठानो के सफल संचालन के लिए गौठान समिति का गठन किया किया गया । इसी क्रम में धमतरी शहर के गौठान समिति का प्रभारी मंत्री अनिला भेडिया द्वारा अनुमोदन किया गया।
जिसमे 11 सदस्यों की समिति का गठन किया गया है, जिसमें सोमेश मेश्राम पार्षद डाक बंगला वार्ड को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी अभियान के तहत गौ संरक्षण को बढ़ावा देना गौठान का निर्माण किया गया है। इसी उद्देश्य से धमतरी शहर में लाखों की लागत से शहर में 4 गौठान बनाए गए हैं, जिसके सफल संचालन के लिए समिति बनाई गई है।

समिति के सदस्यों ने महापौर विजय देवांगन से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित कर गौठान संचालन के संबंध में सार्थक चर्चा की।
ये है समिति के सदस्य अध्यक्ष पद हेतु पार्षद सोमेश मेश्राम को जिमेदारी दी गई है। वही समिति के सचिव नगर निगम आयुक्त विनय कुमार पयाम को नियुक्त किया गया है।
सदस्यो में महापौर विजय देवांगन कार्यपालन अभियंता विजय खलखो लेखापाल नोरज देवांगन को रखा गया है वहीं गठान आजीविका गतिविधियों में रुचि रखने वाले शहर के नागरिक रामनाथ यादव ,तोमन कंवर, विजय यादव, दिनेश साहू,भारती साहू,डेयरी उद्योग प्रतिनिधि शंकर ग्वाल को समिति में जगह दी गई है।
महापौर विजय देवांगन ने बताया कि यह समिति गौठान के सफल संचालन के लिए बनाई गई है,गोठान ने हो रहे गोबर खरीदी को बढ़ावा देने,गोबर से निर्मित खाद खेती-बाड़ी में इस्तेमाल करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष सोमेश मेश्राम ने अध्यक्ष नियुक्त होने पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं महापौर श्री विजय देवांगन जी का आभार व्यक्त करते हुए कहां की इनके द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा पूर्वक निभाते हुए मुख्यमंत्री जी की मनसा रूपी इस योजना को सफल बनाने में पूरा प्रयास किया ।जाएगा,साथ ही गौठान में स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से बना रहे खाद एवं अन्य सामग्रियों को हितग्राहियों को इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहन किया जायेगा।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,कमलेश सोनकर, पार्षद दीपक सोनकर उपस्थित थे

Exit mobile version