Home Uncategorized शराब मामले पर तीन के खिलाफ कार्यवाही 

शराब मामले पर तीन के खिलाफ कार्यवाही 

धमतरी  | कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जयप्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार आबकारी विभाग के अमले के द्वारा अवैध मदिरा विक्रय , धारण , सार्वजनिक स्थल पर मद्यपान एवं अवैध मदिरापान कराए जाने के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में  मुहर्रम   पर शुष्क दिवस घोषित किए जाने के बाद भी कुरूद में छन्नूलाल बघेल के विरुद्ध 34(1)(क), ग्राम नारी में अवैध मदिरापान की सुविधा प्रदान करने पर गणेश पाली और ग्राम सोरम में केवल जाधव के विरुद्ध 36(सी) का प्रकरण कायम किया गया | समस्त कार्यवाही में 11 पाव देसी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 1.980 बल्क लीटर बरामद की गई ।

 

Exit mobile version