मधेपुरा| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में जेडीयू के पूर्व वरिष्ठ नेता रहे शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव के लिए वोट मांगा. बिहारीगंज में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि शरद यादव से मैंने बहुत कुछ सीखा है और वो हमारे गुरु समान हैं. बता दें कि मधेपुरा के बिहारीगंज से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़ रही हैं. सुभाषिनी यादव हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं. इस सीट पर अभी जेडीयू का कब्जा है.कभी मधेपुरा लोकसभा सीट से लालू यादव को हराकर शरद यादव ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था. इस बार एक बार फिर से उनकी साख दांव पर लगी है.
