Home Latest विधायक रंजना साहू,श्रीराम कथा, मानव जीवन के समस्त व्यथा को दुर कर...

विधायक रंजना साहू,श्रीराम कथा, मानव जीवन के समस्त व्यथा को दुर कर देता है : रंजना साहू

ग्राम मुजगहन एवं बोड़रा (स) में आयोजित त्रिदिवसीय भव्य संगीतमय मानस सम्मेलन में शामिल हुई पूर्व विधायक रंजना साहू,श्रीराम कथा, मानव जीवन के समस्त व्यथा को दुर कर देता है : रंजना साहू

धमतरी । धर्मधरा धमतरी जहां पर निरंतर अखिल ब्रह्मांड के नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की गुनाणवाद हो रहा है, क्षेत्र में निरंतर श्री रामचरितमानस कथा सम्मेलन आयोजित हो रही है इसी अंतर्गत ग्राम मुजगहन एवं बोड़रा (स) में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से त्रिदिवसीय भव्य संगीतमय मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, इस अवसर पर ग्रामवासियों के आमंत्रण पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की प्रतिबिंब पर पुष्प अर्पित एवं पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना किए। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं तिलक लगाकर किया गया।

अतिथि उद्बोधन में पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि श्रीराम कथा मानव जीवन कि सभी व्यथा को दूर कर देता है, प्रभु श्री राम ने अपने पिताजी के वचन को पूरा करने के लिए राजसिंहासन का परित्याग कर 14 वर्ष का वनवास को स्वीकार किए, और इसी 14 वर्ष के वनवास पर लंकापति राजा रावण का संहार कर असत्य पर सत्य की जीत को दर्शाया। जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू एवं धनेश्वरी साहू ने मंच को सम्बोधित करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप राजकुमार तिवारी, शेष नारायण साहू, नारायण सेन, सरपंच उकेश्वरी फल्लेश साहू, बंसीलाल साहू पूर्व सरपंच, पूर्व जनपद सदस्य एवं लिमतरा साहू समाज परीक्षेत्र अध्यक्ष हंसराज साहू, पूर्व जनपद सदस्य सेवक देवांगन, नंदघरुखा साहू, हरिओम साहू, लक्ष्मण साहू, खूब लाल साहू, दशरथ साहू, पूनमचंद साहू, ओमप्रकाश साहू, मनोहर साहू, श्रवण साहू, अशोक गुप्ता, चैहान साहू, श्रीमती फुलू बाई साहू, दुजराम साहू, लोमश साहू, नामिन साहू, गौकरण साहू, टेकराम साहू, मनोहर लाल साहू, अशोक कुमार साहू, खम्मन साहू सहित बड़ी संख्या में श्रीराम कथा रसपान करने श्रोतागण सुनने उपस्थित रहे।

Exit mobile version