Home Latest वर्षा ऋतु से पूर्व शहर के सभी वार्डो की व्यवस्था को...

वर्षा ऋतु से पूर्व शहर के सभी वार्डो की व्यवस्था को लेकर महापौर एवं आयुक्त ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

धमतरी | आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए महापौर विजय देवांगन, आयुक्त मनीष मिश्रा ने शहर के सभी वार्डो को वर्षा काल में बाढ़ की स्थिति से बचने एवं नालियों की सफाई कर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था एवं आवश्यक प्रबंधन के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मॉक ड्रिल कर अभ्यास करें। उन्होंने निर्देश दिए की बाढ़, राहत और बचाव के लिए आवश्यक सामग्री का आंकलन कर लें साथ ही सामग्री पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करा लें।
वर्षाकाल में सूचना देने व सहायता के लिए जून से 15 अक्टूबर तक कंट्रोल रूम द्वारा वर्षा की जानकारी दी जाती है।
बैठक में समस्त उपअभियंता को निर्देश दिए गए है कि वे अपने प्रभारी वार्ड के सभी – नालियों को चिन्हित कर लें जहां पास की जल भराव की स्थिति निर्मित हो सकती है इसके साथ ही वार्ड स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे।

बैठक में महापौर विजय देवांगन ने अधिकारियों को आगामी वर्षा ऋतु के पहले शहर के सभी नालियों और सड़कों की साफ-सफाई करना और बड़े नालों का गहरीकरण कर बारिश का पानी की निकासी हो सकें इसके लिए कार्य किए जाने के निर्देश दिए।कुछ दिन बाद वर्षा ऋतु शुरू हो जाएगी।

जिसके चलते शहर से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जगह-जगह जल प्लावन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस कारण नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आयुक्त मनीष मिश्रा ने बैठक में निर्देश दिए कि वे आगामी 5 दिनों में विशेष रूप से नाली सफाई का अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि नाले में मलवा कचरा आदि फसा होने के कारण व निकासी बंद हो जाने से गंदगी एवं पानी भराव की स्थिति पैदा हो जाती है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा।

Exit mobile version