
लखनऊ |वाराणसी सीट से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे डोम राजा जगदीश चौधरी का निधन हो गया है. जगदीश चौधरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका 45 साल की उम्र में निधन हो गया. उनका मणिकर्णिका महाश्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा. जगदीश चौधरी 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के प्रस्तावक थे. जगदीश चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया. सीएम योगी ने कहा, ‘2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे डोम राजा जगदीश चौधरी जी का निधन. सादर नमन. डोम राजा केवल बनारस के लिए लिहाज से ही नहीं बल्कि आध्यात्म के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं.