Home Latest लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा अनआर्मड सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण

लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा अनआर्मड सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण

आवेदन 10 मार्च तक आमंत्रित

धमतरी | मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में अनआर्मड सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास पुरूष आवेदक आगामी 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद स्थानीय स्तर पर नियोजन किया जाएगा। आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

Exit mobile version