Home Latest लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण

लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तक

धमतरी  | राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें आठवीं उत्तीर्ण के लिए सुरक्षा गार्ड, दसवीं पास अभ्यर्थी के लिए असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन और 12 वीं उत्तीर्ण के लिए फील्ड टेक्नीशियन (एयर कंडीशनर) का प्रशिक्षण शामिल है। सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण इच्छुक आवेदक 15 दिसंबर तक सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और पासपोर्ट साईज की फोटो आदि दस्तावेज लगाना होगा।

Exit mobile version