Home Latest मातार महोत्सव में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू, विभिन्न निर्माण कार्यों के...

मातार महोत्सव में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू, विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 15 लाख रूपये घोषणा की

तरसींवा में बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर किया महोत्सव का शुभारंभ, लोक नृत्य, राहुल नाचा और अखड़ा कार्यक्रम ने मोहा मन
धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम तरसींवा में आयोजित मातार महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव के दौरान ग्राम के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति पर आधारित रंगारंग लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं यादव समाज के भाइयों द्वारा पारंपरिक राहुल नाचा प्रस्तुत किया गया।

इसके साथ ही युवा साथियों एवं ग्राम विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में अखड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू ने ग्रामवासियों की मांग एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सी.सी. रोड, शेड सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 15 लाख रूपये स्वीकृति देनें की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ गांव में सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विधायक ने आयोजन समिति, ग्राम विकास समिति, युवा साथियों एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मातर महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यरूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू , भुनेश्वर सिन्हा उपसरपंच , गुरुगोपाल गोस्वामी पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, चन्द्रहास साहू नीलमनी साहू जोन अध्यक्ष , सरोज यादव ग्रामीण अध्यक्ष, उमेश सिन्हा, परमेश्वर गिरी गोस्वामी , धर्मेंद्र पटेल, गौतम सिन्हा , प्रेम साहू , फलेश साहू साथ मे यादव समाज , आदिवासी समाज , बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहें |

Exit mobile version