कब्जे से नगदी रकम, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद
कुरूद | कुरुद पेट्रोलिंग पार्टी ने दुकान से चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है | 10 – 11 अगस्त की दरमियानी रात कुरूद पुलिस गस्त में निकली थी तभी पुराना मंडी चौक कुरूद स्थित रिखीराम सिन्हा पिता रामजी सिन्हा निवासी शंकर नगर कुरूद की लाइट डेकोरेशन दुकान से एक लड़का अपने हाथ में लोहे की छड़ लेकर ले जा रहा था| आवाज देने पर वह पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस पेट्रोलिंग के प्रधान आरक्षक रामाधीन मरकाम, आरक्षक रामकुमार एवं गोपाल चंद्राकर ने दौड़कर पकड़ा |
