Home Latest राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस नें मुजगहन चौक पर...

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस नें मुजगहन चौक पर किया प्रदर्शन

धमतरी | उत्तराखंड के हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आमसभा के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ किए जाने और इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में आज धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय मुजगहन चौक धमतरी पर मे आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गरिमामयी उपस्थिति में एक बड़ी रैली संपन्न हुई थी। इसके दो दिन बाद, कुछ असामाजिक व जातिवादी संगठनों द्वारा रामलीला मैदान का गंगाजल से ‘शुद्धिकरण’ किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि श्री खड़गे दलित समुदाय से आते हैं, इसलिए दुर्भावनावश और उनकी जाति को निशाना बनाने के लिए इस घृणित कार्य को अंजाम दिया गया है। यह सीधे तौर पर देश के करोड़ों दलितों का अपमान और छुआछूत की सामंती मानसिकता का जीता-जागता उदाहरण है। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि जब देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घिनौने कृत्य को अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) एक्ट के तहत अपराध बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, तो उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने वास्तविक अपराधियों को बचाने के लिए उल्टा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ज़ी पर ही विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया. कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सच की आवाज को एफआईआर के दम पर दबाया नहीं जा सकता। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई राजनीतिक रूप से प्रेरित और झूठी एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग की. इस दौरान विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष कुरुद शारदा लोकनाथ साहू, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी, उपनेता प्रतिपक्ष विशु, अविनाश मारोठे, आशुतोष खरे, होमेश्वर साहू, उदित साहू, ऋषभ ठाकुर, प्रवीण साहू, श्रीकांत तिवारी, योगेश्वर साहू, पंकज साहू, वतांजलि गोस्वामी, ओंकार सोनवानी, दीपक सोनकर, यशवंत गंगबेर, नवीन गजेंन्द्र, मोहन ध्रुव, भागवत साहू, तिलक सिन्हा, अजय सिन्हा, भेष देवांगन, लोकेन्द्र सिन्हा, तुशांत निर्मलकर, राजू साहू, दिलीप पदमाकर, पारस साहू, विनय गंगबेर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version