दिल्ली | कोरोना वायरस संकटकाल के बीच जिस वक्त लोगों के सामने रोजगार की दिक्कतें हैं, ऐसे समय में पेट्रोल के दाम लगातार छठे दिन बढ़े हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अब इस मसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. मंगलवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि महंगा पेट्रोल और बढ़ते दाम, जनता को लूटे सरकार खुलेआम. राहुल की ओर से लगातार दाम बढ़ोतरी के मसले पर सरकार को घेरा जा रहा है|

मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 81.73 रुपये, 83.24 रुपये, 88.39 रुपये और 84.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि इन्हीं शहरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर है | कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगातार कोरोना संकट और रोजगार के मसले पर मोदी सरकार को घेरा जा रहा है. कांग्रेस की ओर से बीते दिनों रोजगार से मसले पर ऑनलाइन कैंपेन भी चलाया गया.