Home State रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर भादवि एवं पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

धमतरी । 05 मई को प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली धमतरी आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि करीबन 8:30 बजे मेघराज साहू जबरदस्ती रास्ता रोककर बेइज्जत करने की नियत से उसका हाथ बांह पकड़कर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट किया, पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 189/20 धारा 294, 323, 341, 354 भादवि एवं 08 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भावेश गौतम को रात्रि गश्त पेट्रोलिंग के दौरान सूचना तंत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ कि आरोपी मेघराज साहू तड़के करीबन पोने 04 बजे अपने घर आया है, उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल सहायक उप निरीक्षक संतोषी नेताम व पेट्रोलिंग पार्टी के साथ आरोपी के घर की घेराबंदी कर दबिश देने पर आरोपी मेघराज साहू अपने घर में छिपा मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी मेघराज साहू उर्फ़ दद्दू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया, जिसे ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

Exit mobile version