
धमतरी| शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसान पंजीयन में प्राप्त किए गए किसानों के आधार नंबर तथा राशनकार्ड डेटाबेस में राशनकार्डधारी सदस्यों के आधार नंबर मिलान से स्पष्ट हुआ है कि भूमिहीन कृषि मजदूर/सीमांत कृषक तथा लघु कृषक के आधार पर जारी प्राथमिकता राशनकार्डधारियों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु निर्धारित पात्रता से अधिक भूमि रकबा का पंजीयन कराया गया तथा धान विक्रय किया गया है। ऐसे राशनकार्डधारियों के परीक्षण के लिए जांच दल गठित किया गया है। साथ ही विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी संबंधित तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तरीय जांच दल के प्रभारी संबंधित क्षेत्र के पटवारी एवं दल के सदस्य पंचायत सचिव और रोजगार सहायक होंगे।