Home कार्यक्रम राम वन गमन पथ बाइक रैली में शामिल होंगे रेडक्राॅस वालेंटियर

राम वन गमन पथ बाइक रैली में शामिल होंगे रेडक्राॅस वालेंटियर

धमतरी | जिले में राम वन गमन पर विराट बाइक रैली और पर्यटन रथयात्रा का आयोजन आगामी 16 दिसम्बर को किया जाएगा। यह यात्रा नगरी के बांसपानी से शुरू होकर मगरलो के लोमश ऋषि आश्रम पर सम्पन्न होगी ।

इस कार्यक्रम में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य, सीईओ एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रमा गांधी के निर्देशानुसार एवं डाॅ.डी.के.तुर्रे सीएमएचओ एवं सचिव के मार्गदर्शन तथा डाॅ.शैलेन्द्र गुप्ता जिला संगठक जिला शाखा धमतरी के नेतृत्व में रेडक्राॅस ब्लाक काउंसल और रेडक्राॅस वालेंटियर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देंगे  तथा रेडक्राॅस के वालेटियर्स बाइक रैली में शामिल होंगे ।

Exit mobile version