धमतरी | बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी की प्राचार्य डाॅ. श्रीदेवी चौबे के निर्देशन में एवं एन.सी. सी. केयर टेकर दिनेश्वर सलाम के कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय के एन.सी. सी. कैडेट चिन्मय सेन (बीसीए अंतिम वर्ष ) का चयन 18 दिसम्बर से 15 जनवरी 2021 तक देहरादून उत्तराखंड में आयोजित आई. एम. ए. आयोजित प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है | चिन्मय सेन उक्त कैम्प में ट्रेनिंग लेंगे |
