रात 11 बजे तक खुलेंगी एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब

341

 

अब दोपहर 12 से रात 11 बजे तक खुलेंगी एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने जारी किया आदेश

धमतरी।  जिले में संचालित सभी विदेशी मदिरा एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब अब दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खुली रखने के आदेश कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने जारी किए हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में एक जून को जारी आदेश अनुसार विदेशी मदिरा एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खोले जा रहे थे। अब कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत् इनके खोलने के समय में आंशिक संशोधन किया गया है।