
धमतरी | राज मानस संघ धमतरी का वार्षिक सम्मेलन 26 जून 2022 को मराठा मंगल भवन धमतरी में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राघवेंद्र सरकार जी के प्रतिमा का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। दीप प्रज्वलन पश्चात उपस्थित जन समुदाय द्वारा भगवान रामचंद्र जी के आरती किया गया। तत्पश्चात स्थानीय मानस मंडली द्वारा मानस गान कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में 34 शक्ति केंन्द्रों से आए हुए पदाधिकारी गण एवं राज मानस संघ धमतरी के पदाधिकारियों के सम्मान उपरांत मुख्य अतिथि डॉ रोशन उपाध्याय एवं अशोक पवार सर जी का मंच में आगमन हुआ मुख्य अतिथि एवं अतिथि जनों का स्वागत उपरांत। सचिव जे एल देवांगन के अनुपस्थिति में सचिव प्रतिवेदन का वाचन डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकर द्वारा किया गया। सचिव प्रतिवेदन पश्चात आय व्यय प्रस्तुत करने हेतु कोषाध्यक्ष को मंच में आमंत्रित किया कोषाध्यक्ष दानी राम साहू ने राज मानस संघ धमतरी के आय व्यय का विवरण पटल पर रखा उसके बादअध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी द्वारा स्वागत भाषण एवं अध्यक्षीय उदबोधन हुआ।पश्चात अति विशिष्ट अतिथि की आसंदी से अशोक पवार द्वारा राज मानस संघ के कार्यों की भूरी प्रशंसा की गई। उसके बाद मुख्य अतिथि डॉ रोशन उपाध्याय द्वारा सनातन धर्म एक संस्कृति पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के कर कमलों से राज्यपाल द्वारा सम्मानित राज मानस संघ के सदस्य शिक्षक रामचंद्र देवांगन , डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकर एवम पूरण कुमार भेषले का प्रतीक चिन्ह साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया । मानस दर्शन जीवन अर्पण के प्रमुख दीपक गुहा एवं मानस संगोष्ठी गुजरा के संस्थापक योगेश्वर उपाध्याय का प्रतीक चिन्ह शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।
तत्पश्चात राज मानस संघ के संरक्षक सलाहकार एवं आजीवन सदस्यों का साल श्रीफल एवम प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मान किया गया। सम्मान उपरांत भोजन अवकाश हुआ उसके बाद राज मानस संघ के पुनर्गठन की प्रक्रिया हेतु गुरुर से आए हुए टी आर महमल्ला सर , कवर्धा जिले से आए हुए दी एल सिन्हा जी एवम योगेश्वर उपाध्यक्ष को पुनर्गठन कार्य संपादित करने की जिम्मेदारी दी गई ।पुराने कार्यकारणी को पुनः मनोनयन का प्रस्ताव आदरणीय चंपालाल साहू जी के द्वारा रखा गया जिसका सभी ने ताली बजाकर एक स्वर में समर्थन किया इस प्रकार अर्जुन पुरी गोस्वामी अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया एवं जे एल देवांगन को सचिव व दानी राम साहू को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया ।उक्त कार्यक्रम में महाराष्ट्र उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से राम भक्तों का आगमन हुआ था। मानस संघ रायपुर के पदाधिकारियों का भी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही। वार्षिक सम्मेलन में संरक्षक सियाराम साहू पुरानीकराम साहू कोदूराम चंद्राकर डोमार सिंह दादरा खिलेश्वरी किरण उपाध्यक्ष योगेश्वर साहू दयाराम साहू सुरेश कुमार देवांगन दिलीप कुमार दिवाकर महेंद्र साहू गुरु शरण साहू वरिष्ठ सलाहकार टी आर महमल्ला शिवदयाल साहू मनमोहन सिन्हा सलाहकार जोहतराम साहू प्यारे लाल यदु बिशहत राम साहू प्यारे लाल साहू चंपा लाल साहू दाऊ लाल गजपाल योगेश्वर उपाध्याय प्रचार प्रमुख चिरंजीलाल हिरवानी प्रेम लाल साहू गंगा प्रसाद सिन्हा महेश मरकाम चंद्रभान यादव मनोज साहू चंद्र प्रकाश सिन्हा रामेश्वर गंगबेर दुष्यंत पटेल डॉक्टर हीरा सिंह साहू दीपक गुहा लोकेश्वर सिन्हा जगन्नाथ साहू बी एस कश्यप सहित लगभग 2000 मानस भक्तों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन योगेश्वर साहू ने किया एवम आभार प्रदर्शन शिवदयाल साहू ने किया।