Home उपलब्धि राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छगन साहू को मिला स्वर्ण

राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छगन साहू को मिला स्वर्ण

भिलाई |  छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में छगन साहू ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित किया है गत दिनों दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था प्रतियोगिता के अंतर्गत बेंच प्रेस की प्रतियोगिता में 74 किलोग्राम वर्ग में छगन साहू ने कुल 90 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू पूर्व में भी राज्य स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में विभिन्न पदक अर्जित कर चुके हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं उनके इस उपलब्धि पर दुर्ग के सांसद विजय बघेल बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है

Exit mobile version