धमतरी| खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को गुण्डाधुर और महाराजा प्रवीरचंद भेजदेव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत पुरस्कार स्वरूप एक लाख रूपए, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से दिया जाता है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तय की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी और आवेदन के प्रारूप के लिए विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। खेल अधिकारी 