Home Latest रसायनशास्त्र प्राणीशास्त्र एवं वनस्पतिशास्त्र की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 2023-24 समय सारणी घोषित

रसायनशास्त्र प्राणीशास्त्र एवं वनस्पतिशास्त्र की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 2023-24 समय सारणी घोषित

धमतरी | बी.सी.एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी (छ.ग.) के नियमित, भूतपूर्व, अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि रसायनशास्त्र, प्राणीशास्त्र एवं वनस्पतिशास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा 2023-24 निम्नानुसार सम्पन्न होंगी। परीक्षार्थी निर्धारित तिथि अनुसार प्रायोगिक सामग्री के साथ समय से आधा घण्टा पूर्व अपनी उपस्थिति विभाग में सुनिश्चित करें। रसायनशास्त्र विषय की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 08  से 09 फरवरी 2024 को बी.एस.सी.भाग-तीन, 12 से 13 फरवरी 2024 को बी.एस.सी.भाग-दो एवं 21  से 22 फरवरी 2024 को बी.एस.सी.भाग-एक को आयोजित होगी। प्राणीशास्त्र विषय की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 20  से 21 फरवरी 2024 को बी.एस.सी.भाग-तीन, 27 फरवरी 2024 को बी.एस.सी.भाग-दो एवं 23 से 24 फरवरी 2024 को बी.एस.सी.भाग-एक को आयोजित होगी। वनस्पतिशास्त्र विषय की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 13 से 14 फरवरी 2024 को बी.एस.सी.भाग-तीन, 19 फरवरी 2024 को बी.एस.सी.भाग-दो एवं 16 से 17 फरवरी 2024 को बी.एस.सी.भाग-एक को आयोजित होगी। अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थी परीक्षा फार्म की हार्ड कापी एवं रसीद  (प्रायोगिक शुल्क) लेकर परीक्षा में सम्मिलित होवंे। बैचेस एवं समय की जानकारी बाद में विभाग के सूचना पटल में चस्पा की जावेगी। अधिक जानकारी के लिए विभाग से संपर्क करें।

Exit mobile version