शत प्रतिशत स्टाफ के साथ खुलेंगे कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब रात्रि 8 बजे तक खुल सकेंगे
जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश
धमतरी| कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी एस एल्मा ने आदेश जारी कर शत-प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय खोलने और तथा जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठानो को रात्रि 8.00 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में स्थित सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। इस दौरान उन्हें मास्क पहनना, फिजिकल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, हाथ धुलाई एवं सैनिटाइजर का उपयोग करना तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
