Home Health रक्त की कमी को दूर करने सकल जैन श्री संघ द्वारा 8...

रक्त की कमी को दूर करने सकल जैन श्री संघ द्वारा 8 मई को किया जायेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में होगा शिविर का शुभारंभ, कोरोना गाईड लाईन का पालन

धमतरी 7 मई । कोरोना महामारी से स्वास्थ्य सुविधाए प्रभावित हो रही है। उक्त महामारी से रक्त की उपलब्धता पर भी असर पड़ा है। ऐसे में जिला अस्पताल धमतरी में रक्त की कमी होने लगी है।

इस कमी को दूर करने के उद्देश्य से संकल जैन श्री संघ द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन राखेचा धर्मशाला साल्हेवारपारा में किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष विजय गोलछा, सचिव आकाश गोलछा ने बताया कि जहां एक ओर जन सुविधा हेतु सिहावा चौक स्थित जैन स्थानक भवन में आईसोलेशन सेंटर सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है। वहीं समाज के युवा वर्ग के उत्साह से रक्तदान का बीड़ा उठाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि उक्त शिविर में धमतरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो के रक्तदाता रक्तदान कर लोगो के जीवन बचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। श्री गोलछा ने आगे कहा कि प्रारंभ से ही जिला प्रशासन का सहयोग समाज को प्राप्त हो रहा है। जिसके चलते इस तरह के कार्यो को सफलता पूर्वक जैन समाज संचालित कर पा रहा है। ज्ञात हो कि पूर्व में प्लाज्मा डोनेट में भी समाज के युवा वर्ग ने महत्ती भूमिका निभाई है। समाज के वरिष्ठजनों  और कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का प्रारंभ होगा। शिविर के दौरान कोरोना गाईड लाईन का पूर्णत: पालन किया जायेगा।

Exit mobile version