Home Latest यूजर चार्ज वसूली करने शुरू कराया जाएगा- ‘मैं भी जिम्मेदार नागरिक’अभियान –...

यूजर चार्ज वसूली करने शुरू कराया जाएगा- ‘मैं भी जिम्मेदार नागरिक’अभियान – विनय कुमार

योजना अनुरूप यूजर चार्ज वसूलने का आयुक्त ने दिया निर्देश

धमतरी | नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता दीदियो द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है, लेकिन नागरिकों द्वारा कचरा कलेक्शन का यूजर चार्ज नहीं दिया जा रहा है। निगम इसेे लेकर अब मैं भी जिम्मेदार नागरिक के तहत यूजर चार्ज वसूलेगी।
गुरुवार को धमतरी नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार ने उपाभियनता कमाता नागेंद्र,मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा के साथ मणिकांचन केंद्र सुपरवाइजर की बैठक लेकर योजनाबद्ध तरीके से शहर के नागरिकों को मजबूत भागीदारी काे लेकर “मैं भी जिम्मेदार नागरिक अभियान’ शुरुआत करके यूजर चार्ज वसूलने का अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत निगम के कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए हर माह यूजर चार्ज लेकर रसीद देंगे।

समीक्षा के दौरान पता चला कि वर्तमान में यूजर चार्ज की वसूली काफी कम है। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए है कि आवासीय कॉलोनियों होटल,सिनेमाघरों, विवाह भवन, माल, व्यावसायिक कॉन्प्लेक्स नगर निगम धमतरी को बकाया राशि सहित संपूर्ण यूजर चार्ज के शुल्क की अदायगी नहीं करेंगे तो उनके यहां से नगर निगम धमतरी द्वारा वेस्टेज नहीं लिया जाएगा। तथा उनके द्वारा कचरा इधर उधर फेकने पर जुर्माना भी किया जाएगा।
आयुक्त विनय कुमार ने आम नागरिकों से यूजर चार्ज देने की अपील करते हुए कहा कि हम नागरिकों पर काेई अतिरिक्त बोझ नहीं लगाना चाह रहे हैं। लेकिन, स्वच्छता में ऊपर आने के लिए यह आवश्यक है।साफ-सफाई को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें आप सभी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यूजर चार्ज दे और एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दे।

Exit mobile version