Home Uncategorized युवक के साथ मारपीट, अपचारी बालक सहित चार आरोपी  गिरफ्तार

युवक के साथ मारपीट, अपचारी बालक सहित चार आरोपी  गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

धमतरी | सार्वजनिक सुलभ शौचालय के पास अपने दोस्तों के साथ बैठे युवक के साथ  मारपीट करने वाले चार युवकों को पुलिस  ने गिरफ्तार किया है|  18 अगस्त  की रात्रि  अजय नेताम पिता स्वर्गीय घासीराम नेताम निवासी हड्डी गोदाम के पास साल्हेवार पारा धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सार्वजनिक सुलभ शौचालय के पास मोहल्ले के लड़कों के वह साथ बैठा था | उसी समय जालमपुर स्वीपर कॉलोनी के चार लड़के आए और मामूली  बात को  लेकर  उनके साथ मारपीट की| धारदार चीज से मारकर चोट भी  पहुंचाई | थाना सिटी कोतवाली में नामजद आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध  किया |  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले अपचारी बालक सहित चार आरोपी को  चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर  लिया | घेराबंदी कर हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  आरोपियों  में  अजीत सोना पिता रामू सोना उम्र 20 वर्ष , सुनील सोना पिता लालमन सोना उम्र 30 वर्ष , राहुल सोना पिता संजय सोना उम्र 20 वर्ष  निवासी जालमपुर वार्ड स्वीपर कॉलोनी धमतरी एवं एक अपचारी  बालक है |

Exit mobile version