धमतरी। पूर्व विधायक हरषद मेहता ने मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत तीनों कृषि विधेयक को किसान विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यह सब किसानों के हित में है तो पूरे देशभर में किसानों द्वारा धरना प्रर्दशन क्यों किया जा रहा है। श्री मेहता ने कहा कि अब किसानों की उपज सिर्फ सरकारी मंडियों में ही नहीं बिकेगी, उसे बड़े व्यापारी भी खरीद सकेंगे। ऐसा कब था कि किसानों की फसल को व्यापारी नहीं खरीद सकते थे। बिहार में अभी भी 9 से 10 प्रतिशत फसल ही सरकारी मंडियों में बिकती है। बाकी व्यापारी ही खरीदते हैं।
