Home Uncategorized मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए कलेक्टर को पूर्व सैनिकों ने सौंपा 51...

मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए कलेक्टर को पूर्व सैनिकों ने सौंपा 51 हजार रूपए का डिमांड ड्राफ्ट

राजेश रायचुरा

धमतरी कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र शासन द्वारा लॉकडाउन की अवधि आगामी 03 मई तक के लिए विस्तारित कर दी गई है। इसी तारतम्य में इससे प्रभावित निर्धन परिवारों की मदद के लिए पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला धमतरी के पूर्व सैनिकों के सहयोग से आज कलेक्टर श्री रजत बंसल को 51 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए कलेक्टर कक्ष में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सभी पूर्व सैनिकों के द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना योद्धा के रूप में काम करने का पत्र कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता गांधी को भेंट किया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सर्वश्री के पी साहू , सचिव मुरारी लाल साहू , चंद्रकुमार यदु , गंगा पूरी गोस्वामी, अरुण कुमार , सुनील जॉन , कीर्ति कुमार साहू उपस्थित थे

Exit mobile version